BREAKING NEWS
• समर्थ पंचायत पोर्टल पर करदाताओं की एंट्री और डिमांड जनरेशन में लापरवाही, 16वें वित्त की अनुदान राशि पर पड़ सकता है असर • चकरदा जलाशय होने के बावजूद पानी के लिए तरस रहे किसान, धान की फसल पर संकट • पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने और निराश्रित मवेशियों के प्रबंधन के लिए प्रभावी कदम उठाएं : कलेक्टर • सारंगढ़–बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र • बारिश थमते ही सड़कों की मरम्मत और संधारण कार्यों में आई तेजी, लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया कार्य

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

On: October 16, 2026 11:08 AM

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से नए जिले में खुलेंगे उद्योग और रोजगार के द्वार

खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, वनोपज, डेयरी, सोलर सहित विभिन्न उद्योगों की स्थापना का प्रस्ताव, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 16 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की उद्योग हितैषी नीतियों से नवगठित सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में औद्योगिक विकास की नई संभावनाएं आकार लेने लगी हैं। जिले की भटगांव तहसील अंतर्गत ग्राम धारासींव में 30 हेक्टेयर भूमि पर नवीन औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने का प्रस्ताव है। इससे स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
राज्य शासन की औद्योगिक विकास नीति 2024–30 के अनुरूप प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र का विकास छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड, रायपुर द्वारा किया जाएगा। यहां खाद्य प्रसंस्करण, वनोपज एवं कृषि आधारित उद्योगों के साथ कुटीर, ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प, हथकरघा, डेयरी, सोलर, फार्मास्यूटिकल्स, पेपर आधारित, फर्नीचर, प्लाई एवं ब्रिक्स तथा प्लास्टिक (एचडीपीई) आधारित उद्योग स्थापित किए जा सकेंगे। इन इकाइयों से कृषि उपज एवं वनोपज के स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही व्यापार, परिवहन और सेवा क्षेत्र में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना संबंधी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्राम धारासींव के खसरा क्रमांक 2008/1/क में कुल 83.552 हेक्टेयर भूमि में से 30 हेक्टेयर भूमि औद्योगिक प्रयोजन के लिए चिन्हांकित है। प्रस्तावित स्थल नगर पंचायत भटगांव से लगभग 8 किलोमीटर तथा आबादी क्षेत्र से 500 मीटर की दूरी पर स्थित है।
औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली एवं पानी सहित आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा किया जाएगा। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के इच्छुक उद्यमियों को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भूमि आबंटित की जाएगी। शासन की प्रचलित नीति के अनुसार पात्र उद्योगों को औद्योगिक विकास नीति 2024–30 के अंतर्गत प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए पृथक भूमि चिन्हांकित करने का भी प्रावधान प्रस्तावित है।
नवीन औद्योगिक क्षेत्र के अस्तित्व में आने से सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। लघु एवं मध्यम उद्यमों की स्थापना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ रोजगार के लिए अन्य शहरों की ओर पलायन में कमी आने की संभावना है। राज्य शासन की यह पहल नए जिले को औद्योगिक विकास के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

 

30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र, इन उद्योगों की स्थापना की संभावना

सारंगढ़ –बिलाईगढ़ जिले के ग्राम धारासींव में प्रस्तावित नवीन औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण, वनोपज आधारित, कृषि आधारित, कुटीर, ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प, हथकरघा, डेयरी, सोलर, फार्मास्यूटिकल्स, पेपर आधारित, फर्नीचर, प्लाई एवं ब्रिक्स तथा प्लास्टिक (एचडीपीई) आधारित उद्योग स्थापित किए जा सकेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पात्र उद्यमियों को औद्योगिक विकास नीति 2024–30 के तहत प्रोत्साहन मिलेगा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमियों के लिए पृथक भूमि चिन्हांकित करने का भी प्रस्ताव है।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

●मोबाइल: +91 83494 87898
●ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Webnow Solutions