BREAKING NEWS
• समर्थ पंचायत पोर्टल पर करदाताओं की एंट्री और डिमांड जनरेशन में लापरवाही, 16वें वित्त की अनुदान राशि पर पड़ सकता है असर • चकरदा जलाशय होने के बावजूद पानी के लिए तरस रहे किसान, धान की फसल पर संकट • पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने और निराश्रित मवेशियों के प्रबंधन के लिए प्रभावी कदम उठाएं : कलेक्टर • सारंगढ़–बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र • बारिश थमते ही सड़कों की मरम्मत और संधारण कार्यों में आई तेजी, लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया कार्य

बारिश थमते ही सड़कों की मरम्मत और संधारण कार्यों में आई तेजी, लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया कार्य

On: October 15, 2026 2:55 PM

बारिश थमते ही सड़कों की मरम्मत और संधारण कार्यों में आई तेजी, लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया कार्य

 से सरायपाली मार्ग सहित अनेक सड़कों का काम शुरू

l सुगम यातायात को प्राथमिकता, कलेक्टर के सख्त निर्देश पर चिन्हांकित सड़कों की मरम्मत शुरू

 के निर्देशों के अनुरूप जिले में सड़क सुधार कार्यों को मिली गति

सारंगढ़–बिलाईगढ़ –  बरसात का मौसम समाप्त होते ही सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, संधारण और बारिश के कारण रुके हुए निर्माण कार्यों में तेजी आ गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश में सड़कों की स्थिति की समीक्षा कर 15 अक्टूबर से मरम्मत एवं लंबित निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने सड़क सुधार कार्यों को प्राथमिकता दी है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के सख्त निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने जिले की चिन्हांकित सड़कों पर मरम्मत एवं संधारण कार्य शुरू कर दिया है।
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ आम नागरिकों की समस्याओं और जनभावनाओं को विशेष प्राथमिकता देते हुए बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत के सख्त निर्देश दिए थे। उन्होंने समय-सीमा की बैठक में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित सड़कों की स्थिति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया था कि खराब सड़कों के कारण आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए 15 अक्टूबर से चिन्हांकित सड़कों पर मरम्मत, संधारण तथा बरसात के कारण बाधित निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर प्रारंभ करने और गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे।

सरिया, सरसीवां सहित विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों पर कार्य प्रारंभ

लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में बरमकेला–सोहेला मार्ग, सरिया–भठली मार्ग, सरसीवां–बलपुर–कोसीर मार्ग, सरसीवां–सरायपाली मार्ग, अचानकपाली मार्ग तथा बरभाठा–कलमी–परसकोल मार्ग सहित विभिन्न चिन्हांकित सड़कों पर मरम्मत एवं संधारण कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। विभाग द्वारा सड़क सुधार कार्यों में आवश्यक मशीनरी, हाइवा, ट्रैक्टर एवं अन्य संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र आवागमन के अनुकूल बनाया जा सके।

सुधार कार्यों में लापरवाही और अनावश्यक देरी नहीं होगी स्वीकार

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़क मरम्मत एवं संधारण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों तथा अधिक यातायात वाले मार्गों की स्थिति सुधारने पर ध्यान दिया जाए। कार्यों की गुणवत्ता से समझौता किए बिना निर्धारित समय-सीमा में मरम्मत पूरी की जाए।
जिला प्रशासन की इस पहल से बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति में सुधार आने के साथ ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। इससे किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों सहित आम नागरिकों को राहत मिलेगी तथा जिले में सड़क संपर्क और यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

●मोबाइल: +91 83494 87898
●ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Webnow Solutions