BREAKING NEWS
• समर्थ पंचायत पोर्टल पर करदाताओं की एंट्री और डिमांड जनरेशन में लापरवाही, 16वें वित्त की अनुदान राशि पर पड़ सकता है असर • चकरदा जलाशय होने के बावजूद पानी के लिए तरस रहे किसान, धान की फसल पर संकट • पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने और निराश्रित मवेशियों के प्रबंधन के लिए प्रभावी कदम उठाएं : कलेक्टर • सारंगढ़–बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र • बारिश थमते ही सड़कों की मरम्मत और संधारण कार्यों में आई तेजी, लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया कार्य

दुल्लापुर में पंच की संदिग्ध मौत, नाले के पास मिला शव; हत्या की आशंका से सनसनी

On: October 15, 2026 10:33 AM

दुल्लापुर में पंच की संदिग्ध मौत, नाले के पास मिला शव; हत्या की आशंका से सनसनी

गले पर निशान और शरीर पर चोट के दावे, पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटे

सरसीवा-  पुलिस चौकी बेलादुला के  दुल्लापुर गांव में पंच सत्रुघन नारंग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर गला घोंटने जैसे निशान और शरीर के कुछ हिस्सों में चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रात 12 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। उस दौरान गांव के कुछ लोग नाले के पानी से खेतों की सिंचाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सत्रुघन नारंग भी मौके पर मौजूद थे। बाद में उनका शव नाले के पास मिला। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
बिजली के तार से खींचने की बात आई सामने
मामले में सरपंच प्रतिनिधि ने मीडिया को बताया कि रात करीब एक बजे अजय नारंग और विजय नारंग उनके पास पहुंचे थे। उनके अनुसार, दोनों ने कथित तौर पर बताया कि गांव के कुछ लोग उन्हें मारने के लिए दौड़ा रहे हैं और 112 पर सूचना देने की बात कही। सरपंच प्रतिनिधि ने यह भी बताया कि कुछ समय बाद सत्रुघन नारंग के गले में बिजली का तार बांधकर खींचने की बात सामने आई। हालांकि, इस घटनाक्रम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर बिलाईगढ़ एसडीओपी, एएसपी और बेलादुला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बिलाईगढ़ भेजा गया है।
पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, चोटों की प्रकृति और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल सत्रुघन नारंग की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच से मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या मौत के पीछे कोई अन्य कारण है। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का दौर जारी है और ग्रामीण पुलिस की जांच के निष्कर्षों का इंतजार कर रहे हैं। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा क्या घटना हुआ हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

समर्थ पंचायत पोर्टल पर करदाताओं की एंट्री और डिमांड जनरेशन में लापरवाही, 16वें वित्त की अनुदान राशि पर पड़ सकता है असर

चकरदा जलाशय होने के बावजूद पानी के लिए तरस रहे किसान, धान की फसल पर संकट

पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने और निराश्रित मवेशियों के प्रबंधन के लिए प्रभावी कदम उठाएं : कलेक्टर

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

बारिश थमते ही सड़कों की मरम्मत और संधारण कार्यों में आई तेजी, लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया कार्य

धोबनी-बेलादुला मार्ग का निर्माण शुरू, विद्यार्थियों और राहगीरों को मिलेगी राहत

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

●मोबाइल: +91 83494 87898
●ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Webnow Solutions