BREAKING NEWS
• धोबनी में शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु • लंकाहुड़ा में मां दुर्गा की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु, सामूहिक आरती का अद्भुत नजारा • चौकी प्रभारी बेलादुला रहने के दौरान एएसआई भगवती प्रसाद कुर्रे द्वारा हत्या के प्रकरण में की गई उत्कृष्ट विवेचना से न्यायालय ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास तथा अर्थदंड की सजा सुनाया। • समर्थ पंचायत पोर्टल पर करदाताओं की एंट्री और डिमांड जनरेशन में लापरवाही, 16वें वित्त की अनुदान राशि पर पड़ सकता है असर • चकरदा जलाशय होने के बावजूद पानी के लिए तरस रहे किसान, धान की फसल पर संकट

देवरहा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, ग्रामीणों ने विधायक व जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन

On: July 30, 2026 5:21 PM
  1. देवरहा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, ग्रामीणों ने विधायक व जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन

बिलाईगढ़, 29 जुलाई 2026  ग्राम पंचायत नावापारा (ख) के आश्रित ग्राम देवरहा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। विकास कार्यों की धीमी गति और आवश्यक सुविधाएं नहीं मिलने से ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है।

ग्राम देवरहा के युवाओं ने बिलाईगढ़ विधायक एवं जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) से विशेष मुलाकात कर गांव की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए ज्ञापन सौंपा।

सामाजिक कार्यकर्ता मनहरण, सोनू एवं कृष्णा यादव ने बताया कि वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 में मुक्तिधाम नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में अंतिम संस्कार करने में ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा गांव में पक्की सड़क नहीं होने से बारिश के दौरान आवागमन बाधित रहता है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि लंबे समय से गांव में सफाई नहीं होने के कारण कचरे का ढेर लगा हुआ है। बरसात के मौसम में मच्छर, सांप और बिच्छुओं का खतरा बढ़ जाता है, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

युवाओं ने विधायक एवं जनपद सीईओ से मांग की  वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 में शीघ्र मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाए, सड़कों पर मुरूम डाली जाए, नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था हो, कूड़ादान उपलब्ध कराया जाए तथा गांव में विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। साथ ही समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों का दौरा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।

इस पर विधायक एवं जनपद सीईओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर दीपक, देवलाल, रामेश्वर, रवि, सुमित, निखिल, शिवशंकर, शैलेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

●मोबाइल: +91 83494 87898
●ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Yashvant Digital Solutions