BREAKING NEWS
सारंगढ़ में निकली भव्य ट्रैक्टर तिरंगा रैली हरेली पर धोबनी में जीवंत हुई नागमत की प्राचीन परंपरा, राम-सीता चौक में गूंजे भगवान शिव के जयकारे टोल फ्री नंबर 07713505050 और वेबसाइट में है श्रम विभाग के योजनाओं की जानकारी सभी शान के साथ अपने घरों में लहराएं तिरंगा – उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा सड़क के इंतजार में कोठीखोल गांव, आज भी मूलभूत सुविधाओं से दूर ग्रामीण

सारंगढ़ में निकली भव्य ट्रैक्टर तिरंगा रैली

On: August 12, 2026 3:21 PM

सारंगढ़ में निकली भव्य ट्रैक्टर तिरंगा रैली

किसानों में दिखा राष्ट्रभक्ति का उत्साह, 15 किलोमीटर की लंबी यात्रा

सारंगढ़ – स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय सारंगढ़ में जिला अध्यक्ष मुरारी नायक के नेतृत्व में भव्य ट्रैक्टर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में क्षेत्रभर से सैकड़ों किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा ध्वज लहराते हुए शामिल हुए। देशभक्ति गीतों की गूंज और भारत माता के जयघोष से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। 15 किलोमीटर की लंबी तिरंगा यात्रा होने से यह लोगों के आकर्षण का केंद्र रही
रैली का शुभारंभ कोसिर के मचगोढ़ा ग्राम से हुआ। जहां किसानों और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए विभिन्न ग्रामों से होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। तिरंगे से सजे ट्रैक्टरों की लंबी कतार और देशभक्ति के नारों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह नागरिकों ने रैली का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा रत्थु गुप्ता, किसान मोर्चा जिला प्रभारी घनश्याम पटेल, प्रदेश सयोंजक लघु वनोपच प्रकल्प कुलकीत चंद्रा , जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, जिला पंचायत प्रकोष्ठ कैलाश नायक, जिला महामंत्री किसान मोर्चा भरत चन्द्रा, जिला उपाध्यक्ष राधामोहन पाणिग्राही, अहिर यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परिमल चन्द्रा, मीडिया प्रभारी सुखराम अनंत, मंत्री अक्षय साहू, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष राजकिशोर पाणिग्राही, पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा रामचरण पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष कैलाश प्रधान, अमित

यादव मंत्री, विक्रम पटेल, संतोष चौहान, दिलीप साहू, रामाधर साहू, रमेश तिवारी, बृहस्पति यादव, उमेश विश्कर्मा, उदित राम साहू, खीरसागर पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ उपस्थित रहे।
रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा किसानों का राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान रहा है। इस भव्य आयोजन ने जिले में राष्ट्रभक्ति, एकता और किसान सम्मान का संदेश दिया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

मोबाइल: +91 83494 87898
ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Webnow Solutions