BREAKING NEWS
टोल फ्री नंबर 07713505050 और वेबसाइट में है श्रम विभाग के योजनाओं की जानकारी सभी शान के साथ अपने घरों में लहराएं तिरंगा – उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा सड़क के इंतजार में कोठीखोल गांव, आज भी मूलभूत सुविधाओं से दूर ग्रामीण राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ में विभिन्न भवनो का किया लोकार्पण भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, 20 अगस्त के संभागीय कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ में विभिन्न भवनो का किया लोकार्पण

On: August 10, 2026 1:06 PM

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ में विभिन्न भवनो का किया लोकार्पण
Revenue Minister Tankaram Verma inaugurated various buildings in Sarangarh.

स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, पशु चिकित्सा विभाग के भवन निर्माण से जिला मुख्यालय में अधोसंरचना का हुआ विकास

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – उच्च शिक्षा, राजस्व व आपदा प्रबंधन, पुनर्वास मंत्री सह सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ में 74 लाख 59 हजार रूपये की लागत से निर्मित पशु चिकित्सा विभाग के जिला कार्यालय भवन, 50 लाख रूपये की लागत से निर्मित स्वास्थ्य विभाग के सीजीएमएससी के अतिरिक्त कक्ष एवं बीपीएचयू भवन, जिला अस्पताल में मेडिसीन वार्ड और जनभागीदारी मद से निर्मित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया।

इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने ऑफिसर्स क्लब के उद्घाटन के साथ साथ वहां जिम में व्यायाम मशीन में एक दो स्टेप किये, वहीं कलेक्टर और विधायक की जोड़ी के साथ बैडमिंटन के खेल 2 मिनट खेले। इस दौरान परिसर में मंत्री ने वृक्षारोपण किया। राजस्व मंत्री ने ग्राम छुहीपाली में सीड बाल के वृहद कार्यक्रम में सीड बाल और वृक्षारोपण किया। वहीं लौटते समय जिला कार्यालय के सयुंक्त भवन (कंपोजिट बिल्डिंग) का निरीक्षण किया। शाम 5 बजे राजस्व मंत्री ने मंडी प्रांगण सारंगढ़ में स्वामित्व योजनांतर्गत अधिकार किसानों को अभिलेख वितरण किया।

स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, पशु चिकित्सा विभाग के भवन निर्माण से जिला मुख्यालय में अधोसंरचना का विकास हुआ है। इन कार्यक्रमों में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एस पी सुनील शर्मा, विधायक उत्तरी जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य दिनेश जांगड़े, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, गणमान्य नागरिक ज्योति लाल पटेल, सुभाष जालान, मनोज जायसवाल आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

मोबाइल: +91 83494 87898
ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Webnow Solutions