BREAKING NEWS
सड़क के इंतजार में कोठीखोल गांव, आज भी मूलभूत सुविधाओं से दूर ग्रामीण राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ में विभिन्न भवनो का किया लोकार्पण भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, 20 अगस्त के संभागीय कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला किसान मोर्चा की बैठक संपन्न बाढ़ अलर्ट जारी : कभी भी खुल सकता है कोरबा के बांगो डेम का गेट

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, 20 अगस्त के संभागीय कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

On: August 9, 2026 4:32 PM

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, 20 अगस्त के संभागीय कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

सारंगढ़ – भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की जिला कार्यसमिति की बैठक 9 अगस्त को सारंगढ़ स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक प्रदेशाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ अशोक साहू के निर्देशानुसार आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, संभाग प्रभारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर संभाग शांतनु साहू, संभाग प्रभारी आशीष जायसवाल, चुन्नीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष कामता पटेल, निर्मल सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष झाड़ू लाल साहू ने की। इस अवसर पर मनोज मानपरे, बलराम पटेल, महामंत्री यश कुमार यादव, परदेशी प्रधान, मीडिया प्रभारी प्रहलाद साहू सहित जिले के सभी 12 भाजपा मंडलों से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह एवं सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
इस दौरान संभाग प्रभारी शांतनु साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 20 अगस्त को जांजगीर के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले संभागीय कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सहभागिता करनी है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा पिछड़ा वर्ग समाज के बीच भाजपा की विचारधारा एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक का समापन वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

मोबाइल: +91 83494 87898
ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Webnow Solutions