BREAKING NEWS
टोल फ्री नंबर 07713505050 और वेबसाइट में है श्रम विभाग के योजनाओं की जानकारी सभी शान के साथ अपने घरों में लहराएं तिरंगा – उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा सड़क के इंतजार में कोठीखोल गांव, आज भी मूलभूत सुविधाओं से दूर ग्रामीण राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ में विभिन्न भवनो का किया लोकार्पण भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, 20 अगस्त के संभागीय कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

बाढ़ अलर्ट जारी : कभी भी खुल सकता है कोरबा के बांगो डेम का गेट

On: August 9, 2026 6:08 AM

बाढ़ अलर्ट जारी : कभी भी खुल सकता है कोरबा के बांगो डेम का गेट
Flood alert issued: Gate of Korba’s Bango Dam may open anytime

चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 09 अगस्त 2026/कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जलभराव में वृद्धि हुई है। बांगो जलाशय के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के.भारती से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 अगस्त की स्थिति में बांगो जलाशय में जलभराव 89.55 प्रतिशत है। जलाशय में पानी की आवक बढ़ने पर कभी भी मिनीमाता जलाशय का गेट खोलकर पानी बहाया जा सकता है। आवश्यकता होने पर मिनी माता बांगो बांध माचाडोली से हसदेव नदी में पानी प्रवाहित किया जायेगा।

हसदेव नदी बहाव क्षेत्र चांपा के बाद महानदी में संगम के बाद शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में महानदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना है, जिससे जांजगीर चाम्पा, सक्ति, सारंगढ़ बिलाईगढ़ और रायगढ़ जिले के नागरिक प्रभावित हो सकते हैं। मिरोनी, साराडीह और कलमा आदि बैराज क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा लगातार पानी का स्तर नापा जा रहा है। कोरबा सहित जांजगीर चाम्पा, सक्ति, सारंगढ़ बिलाईगढ़ और रायगढ़ जिला अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा महानदी तट किनारे बसे सभी गांव के ग्रामीणों को सूचित किया जाता है कि वे अलर्ट मोड पर रहें। प्रशासन की सभी बचाव दल तैनात है।

भटगांव, बिलाईगढ़, सरिया और बरमकेला के बदले गए हैं तहसीलदार सह बाढ़ नियंत्रण अधिकारी

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भटगांव, बिलाईगढ़ सरिया और बरमकेला के तहसीलदारों की नई पदस्थापना की है। सरिया तहसील के बाढ़ नियंत्रण रूम का फोन नंबर 07768-265041 और नियंत्रण अधिकारी पुष्पेंद्र राज 8269967979 है। वहीं
बरमकेला तहसील के लिए तहसीलदार कोमल साहू 8817131042 है। बिलाईगढ़ तहसील के लिए तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल 8319302665 और भटगांव तहसील के लिए तहसीलदार कमलेश सिदार 9406468597 है। स्थानीय स्तर पर अनुविभागीय और तहसील स्तर पर प्रभारी अधिकारी बाढ़ नियंत्रण के नियंत्रण अधिकारी हैं। जिला मुख्यालय में बाढ़ आपदा राहत कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07768-299016 है। डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल को बाढ़ आपदा राहत का जिला अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8839256389 है।

कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ के बाढ़ नियंत्रण रूम का फोन नंबर 07768-233706 है। एसडीएम उमेश कुमार साहू का मोबाइल नंबर 8305377283 है। इसी प्रकार कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ के एसडीएम प्रफुल्ल रजक का मोबाइल नंबर 9340535968 है। सारंगढ़ तहसील के लिए तहसीलदार एन के सिन्हा 8103002246 हैं। सरसींवा के लिए तहसीलदार मोहन साहू 8966850356 और उप-तहसील कोसीर के तहसीलदार शनिराम पैकरा 9827464329 है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

मोबाइल: +91 83494 87898
ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Webnow Solutions