BREAKING NEWS
• कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों की हुई सुनवाई • नगरीय निकाय आम निर्वाचन एवं उप निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली मुद्रण की निविदा तिथि 16 अक्टूबर तक बढ़ी • भटगांव में कांग्रेस सेवादल की बैठक, बूथ स्तर पर विस्तार और दिल्ली चलो अभियान का आह्वान • सारंगढ़ के गोमर्डा अभयारण्य के 50 काले हिरण होंगे जल्द नए मेहमान, पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान • चकरदा जलाशय की नहर में जाम और पुल के गलत निर्माण से 30 एकड़ धान की फसल पर संकट

भटगांव में कांग्रेस सेवादल की बैठक, बूथ स्तर पर विस्तार और दिल्ली चलो अभियान का आह्वान

On: October 13, 2026 12:39 PM

भटगांव में कांग्रेस सेवादल की बैठक, बूथ स्तर पर विस्तार और दिल्ली चलो अभियान का आह्वान

सारंगढ़। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवासन एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकर के निर्देश पर नगर पंचायत भटगांव के केशरवानी भवन में सेवादल की संगठन विस्तार बैठक आयोजित की गई। बैठक जिलाध्यक्ष इंदुभूषण पड़वार के मार्गदर्शन में नगर अध्यक्ष सतपाल यादव और बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मिशन बंजारे के नेतृत्व में हुई।

बैठक की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इंदुभूषण पड़वार ने कहा कि संगठन विस्तार के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली में प्रदर्शन हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जिले की दोनों विधानसभाओं में बूथ स्तर पर सेवादल कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

अतिरिक्त जिलाध्यक्ष कमलेश कुर्रे ने कहा कि भटगांव में पहली बार सेवादल की इस तरह की बड़ी बैठक हुई है, जिसमें युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस और महिला कांग्रेस सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में वरिष्ठ नेता नेमीचंद केशरवानी, प्रदेश सचिव छत्रसाल साहू, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रांत साहू, ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू, लता जाटवर, मीना बंजारे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

●मोबाइल: +91 83494 87898
●ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Webnow Solutions