BREAKING NEWS
• कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों की हुई सुनवाई • नगरीय निकाय आम निर्वाचन एवं उप निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली मुद्रण की निविदा तिथि 16 अक्टूबर तक बढ़ी • भटगांव में कांग्रेस सेवादल की बैठक, बूथ स्तर पर विस्तार और दिल्ली चलो अभियान का आह्वान • सारंगढ़ के गोमर्डा अभयारण्य के 50 काले हिरण होंगे जल्द नए मेहमान, पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान • चकरदा जलाशय की नहर में जाम और पुल के गलत निर्माण से 30 एकड़ धान की फसल पर संकट

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों की हुई सुनवाई

On: October 13, 2026 12:50 PM

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों की हुई सुनवाई

कलेक्टर ने संबंधित विभागों को दिए निराकरण के निर्देश

सारंगढ़–बिलाईगढ़ –  कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं। बिलाईगढ़, भटगांव, सरसीवा, सारंगढ़, बरमकेला और सरिया क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया जाता है, जिसमें जिलेभर से नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचते हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

●मोबाइल: +91 83494 87898
●ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Webnow Solutions