×

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

पावर न्यूज़ (आवाज़ जनता की) की ओर से आप सभी देशवासियों को 15 अगस्त की ढेरों बधाई।

BREAKING NEWS
कलेक्टर ने स्कूल, हॉस्टल और हॉस्पिटल का किया निरीक्षण जनदर्शन में कलेक्टर और एसपी ने सुने लोगों की फरियाद 2 करोड़ 6 लाख से जिले के 48 स्कूलों में बनेंगे बालिका शौचालय मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को बढ़ावा’ भव्य तिरंगा पदयात्रा सरसीवा से झुमका

कलेक्टर ने स्कूल, हॉस्टल और हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

On: August 19, 2026 2:46 PM

कलेक्टर ने स्कूल, हॉस्टल और हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

एग्रीस्टेक पंजीयन करने कलेक्टर ने किसानों को प्रोत्साहित की

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 अगस्त 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बुधवार को सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम दानसरा और सालर में एग्रीस्टेक पंजीयन करा रहे किसानों से मुलाक़ात कर उनके एग्रीस्टेक पंजीयन की प्रक्रिया का अवलोकन कर किसानों कों पंजीयन करने के लिए प्रोत्साहित की। दौरे में कलेक्टर ने दानसरा के प्राथमिक, मिडिल हाईस्कूल और कनकबीरा के हायर सेकेण्डरी स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दानसरा के प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीसरी की बालिका से अंग्रेजी में परिचय देने के लिए बोलीं। बालिका ने प्रयास अंग्रेजी में परिचय दी। साथ ही राष्ट्रीय पर्व, प्रतीक चिन्ह आदि के बारे में भी शिक्षक के पूछने पर बताई।

कलेक्टर ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के बालक बालिकाओं से पुस्तक वाचन का अभ्यास कराई और उनके पाठ्यक्रम, पढ़ाई लिखाई आदि की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने कनकबीरा के आदिम जाति एवं अनुसूचित विकास विभाग के हॉस्टल का भी निरीक्षण किया और वहां के व्यवस्था का अवलोकन किया। कलेक्टर ने हायर सेकेंडरी स्कूल कनकबीरा में जल शुद्धिकरण के लिए कई वर्षो से बंद मशीन का अवलोकन किया और शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्य को ठीक करने के निर्देश दिए। दौरे में कलेक्टर ने कनकबीरा हॉस्पिटल का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी वार्डो में जाकर और मरीजों से मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
दौरे में एसडीएम, तहसीलदार, कृषि पंचायत, शिक्षा और आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग के अधिकारी शामिल थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

मोबाइल: +91 83494 87898
ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Webnow Solutions