×

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

पावर न्यूज़ (आवाज़ जनता की) की ओर से आप सभी देशवासियों को 15 अगस्त की ढेरों बधाई।

BREAKING NEWS
जनदर्शन में कलेक्टर और एसपी ने सुने लोगों की फरियाद 2 करोड़ 6 लाख से जिले के 48 स्कूलों में बनेंगे बालिका शौचालय मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को बढ़ावा’ भव्य तिरंगा पदयात्रा सरसीवा से झुमका ग्राम पंचायत पंडरीपानी में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

भव्य तिरंगा पदयात्रा सरसीवा से झुमका

On: August 16, 2026 11:42 AM

भव्य तिरंगा पदयात्रा सरसीवा से झुमका

Grand Tiranga Padyatra from Sarsiva to Jhumka

सरसीवा – आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरसीवा से झुमका तक भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति और राष्ट्रगौरव से ओत-प्रोत इस यात्रा में भाजपा के

पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी और क्षेत्रवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

तिरंगा पदयात्रा सरसीवा बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महामाया मंदिर पहुँची, जहाँ से यात्रा आगे झुमका के लिए रवाना हुई। हाथों में शान से लहराता तिरंगा और दिल में भारत माता के

प्रति अटूट प्रेम लिए हजारों कदम राष्ट्रभक्ति की राह पर आगे बढ़ते रहे।
पूरा मार्ग “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से गूंज उठा। देशभक्ति गीतों की गूंज, तिरंगे की आन-बान-शान और भारत माता के जयकारों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।

इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को शत-शत नमन किया गया। उनके त्याग, तपस्या और बलिदान की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र भारत में गर्व के साथ तिरंगा लहरा रहे हैं।

सरसीव से झुमका तक यह यात्रा केवल पैदल चलने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का संकल्प थी। हर कदम भारत माता के सम्मान में था और हर हाथ में लहराता तिरंगा देश की एकता और गौरव का संदेश दे रहा था।
उत्साह और उमंग के साथ तिरंगा यात्रा झुमका के साहू भवन में पहुँचकर संपन्न हुई, जहाँ सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

मोबाइल: +91 83494 87898
ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Webnow Solutions