Breaking News
छत्तीसगढ़पावर न्यूज़सारंगढ़-बिलाईगढ़

खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही : अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल 8 पोकलेन और 20 ट्रेक्टर जप्त

खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही : अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल 8 पोकलेन और 20 ट्रेक्टर जप्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 जून 2026/सारंगढ़ तहसील के ग्राम जसपुर का खनिज दल द्वारा मंगलवार क़ो निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन करते हुए 02 ट्रेक्टर पर कार्यवाही करते हुए थाना सारंगढ़ के सुरक्षार्थ में रखा गया। वहीं बुधवार क़ो सरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटंगपाली के आश्रित ग्राम मौहापाली में खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही की गई।

खनिज अमला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान ग्राम मौहापाली में खनिज डोलोमाइट के अवैध उत्खनन में संलिप्त 08 पोकलेन मशीन पर जप्ती की कार्यवाही करते हुए ग्राम कोटवार के सुपुर्दगी में दिया गया तथा खनिज डोलोमाइट के अवैध उत्खनन में संलिप्त 20 ट्रेक्टर पर कार्यवाही करते हुए थाना सरिया के सुरक्षार्थ में रखा गया।
यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।

Back to top button