Breaking News
छत्तीसगढ़पावर न्यूज़

विश्व पर्यावरण दिवस पर सारंगढ़ में किया गया पौधारोपण Plantation done in Sarangarh on World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस पर सारंगढ़ में किया गया पौधारोपण
Plantation done in Sarangarh on World Environment Day

सारंगढ बिलाईगढ़, 5 जून 2026/पर्यावरण को बचाने और पौधारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएमश्री स्कूल सारंगढ़ के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, पूर्व विधायक केराबाई मनहर सहित अधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों ने एक पेड़ मां के नाम थीम पर पौधारोपण किया।

इस कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, एसडीएम वर्षा बंसल शिक्षा शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी जोईंधाराम डहरिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सोमा ठाकुर सहित जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारी, प्राचार्य एल पी पटेल, एनसीसी, एनएसएस और स्कूली बच्चे शामिल हुए।

Back to top button