Breaking News
छत्तीसगढ़पावर न्यूज़सारंगढ़-बिलाईगढ़

20 जून तक सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ में पंजीकरण शिविर

20 जून तक सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ में पंजीकरण शिविर

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 जून 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 20 जून तक विशेष पंजीकरण शिविर लगाए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ के मंडी प्रांगण, बरमकेला के मंगल भवन तथा बिलाईगढ़ के वार्ड क्रमांक 6 स्थित सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित किए जाएंगे। सारंगढ़ एवं बरमकेला में शिविर का समय प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक तथा बिलाईगढ़ में प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, पीएम सूर्यघर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत पंजीयन एवं लाभ प्रदान करने की कार्यवाही की जाएगी।
इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों के नए पंजीकरण, दस्तावेजों में त्रुटि सुधार तथा योजनाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
प्रशासन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

Back to top button