BREAKING NEWS
सड़क के इंतजार में कोठीखोल गांव, आज भी मूलभूत सुविधाओं से दूर ग्रामीण राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ में विभिन्न भवनो का किया लोकार्पण भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, 20 अगस्त के संभागीय कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला किसान मोर्चा की बैठक संपन्न बाढ़ अलर्ट जारी : कभी भी खुल सकता है कोरबा के बांगो डेम का गेट

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला किसान मोर्चा की बैठक संपन्न

On: August 9, 2026 4:19 PM

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला किसान मोर्चा की बैठक संपन्न
Sarangarh-Bilaigarh District Kisan Morcha meeting concluded

तिरंगा यात्रा की बनी विस्तृत रूपरेखा, किसान हितैषी योजनाओं पर हुआ मंथन

सारंगढ़-बिलाईगढ़: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज भाजपा किसान मोर्चा की एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक मुरारी नायक की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस संगठनात्मक बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला प्रभारी घनश्याम पटेल एवं सह-प्रभारी सतपाल छाबड़ा की विशेष मौजूदगी रही, जिनके मार्गदर्शन में आगामी कार्यक्रमों और किसान कल्याणकारी योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के मुख्य एजेंडे के तहत पार्टी द्वारा आगामी समय में आयोजित की जाने वाली भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना और पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है। जिला एवं मंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति कर यात्रा के मार्ग और कार्यक्रमों का खाका तैयार किया गया।
किसान हितैषी योजनाओं का दिया गया ब्योरा
बैठक के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे गाँव-गाँव जाकर किसानों को उन्नत कृषि, मानधन योजना और अन्य शासकीय सुविधाओं से अवगत कराएं।
बैठक में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया। वरिष्ठ नेतृत्व ने कहा, “किसान मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। संगठनात्मक मजबूती और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में किसान कार्यकर्ताओं की भूमिका सर्वोपरि है। आगामी तिरंगा यात्रा में हर वर्ग और विशेषकर किसान भाइयों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।”
बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भुषण पांडे, जिला किसान मोर्चा प्रभारी घनश्याम पटेल, सह प्रभारी सतपाल सिंह छाबड़ा, प्रदेश संयोजक किसान मोर्चा कुलकित चन्द्रा, प्रदेश संयोजक कैलाश पण्डा ने संबोधित किया।
इस कामकाजी बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, जिला भाजपा प्रवक्ता भुवन मिश्रा, प्रदेश सदस्य किसान मोर्चा रामचरण पटेल, प्रदेश संयोजक प्रकल्प गौरांग साव, जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारी अध्यक्ष मुरारी नायक, उपाध्यक्ष राधामोहन पाणिग्राही, सीताराम पटेल, वृहस्पति यादव, मंत्री यादराम पटेल, अक्षय साहू, नंदलाल पटेल, रामाधार साहू, मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, उदितराम साहू, मीडिया प्रभारी सुखराम अनंत, सह मीडिया प्रभारी प्रहलाद साहू, सोशल मीडिया सहप्रभारी राकेश जांगड़े, आईटी सेल संयोजक उमेश विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में सक्रिय किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन महामंत्री द्वय योगेश्वर साहू एवं भरत चन्द्रा ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परिमल चन्द्रा ने किया तथा बैठक का समापन हुआ।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

मोबाइल: +91 83494 87898
ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Webnow Solutions