BREAKING NEWS
• ASI भगवती प्रसाद कुर्रे की गवाही को अदालत ने माना विश्वसनीय • मोहतरा से नरेश नगर तक सड़क निर्माण से लोगों को राहत • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा सारंगढ़–बिलाईगढ़, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • धोबनी में खरीफ फार्म स्कूल 2026 का आयोजन आत्मा योजना के तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और धान की बीमारियों की रोकथाम की दी गई जानकारी • नवरात्र और दशहरा पर्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ सुगम यातायात सुनिश्चित करें-कलेक्टर

मोहतरा से नरेश नगर तक सड़क निर्माण से लोगों को राहत

On: October 2, 2026 3:01 PM

मोहतरा से नरेश नगर तक सड़क निर्माण से लोगों को राहत

धोबनी ( सरसीवा ) – ग्राम पंचायत मोहतरा न से नरेश नगर तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य निर्माण कार्य चल रहा हैं । बरसात के दौरान शुरू हुए इस सड़क निर्माण कार्य से क्षेत्र के आम लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है।
पहले जहां बारिश के समय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था, वहीं सड़क निर्माण के बाद आवागमन में सुधार देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में सड़क का डामरीकरण कार्य भी होने की उम्मीद है, जिसके बाद लोगों को और बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।


यह सड़क दो जिलों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है, जो महासमुंद जिले को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से जोड़ती है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। विद्यार्थी कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं।
इसके अलावा महासमुंद जिले के आसपास के कई गाँव के लोग व्यापारिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए सरसीवा क्षेत्र में आते-जाते हैं। ऐसे में इस सड़क का निर्माण स्थानीय लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों, व्यापारियों और रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का डामरीकरण पूरा होने के बाद आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा। लंबे समय से बेहतर सड़क की आवश्यकता महसूस कर रहे क्षेत्रवासियों को निर्माण कार्य पूरा होने से राहत मिली है।
मोहतरा से नरेश नगर तक बन रही यह सड़क क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग साबित हो होगी। सड़क के पूरी तरह तैयार होने के बाद दो जिलों के बीच आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

ASI भगवती प्रसाद कुर्रे की गवाही को अदालत ने माना विश्वसनीय

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा सारंगढ़–बिलाईगढ़, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

धोबनी में खरीफ फार्म स्कूल 2026 का आयोजन आत्मा योजना के तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और धान की बीमारियों की रोकथाम की दी गई जानकारी

नवरात्र और दशहरा पर्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ सुगम यातायात सुनिश्चित करें-कलेक्टर

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने सुनीं शिकायतें, मांग और समस्याएं

सपनों के भारत का ऐसा दृश्य दिखाया कि सबका ध्यान खींच ले गईं कक्षा पांचवीं की कामिनी

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

●मोबाइल: +91 83494 87898
●ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Webnow Solutions