BREAKING NEWS
• सौ रुपए की बचत से बदली अहिल्या निषाद की तकदीर, होटल चलाकर हर महीने कमा रहीं 24 हजार रुपए तक • धोबनी बालक हॉस्टल के पीछे शराबियों का जमावड़ा, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल • एक दिन के लिए शिक्षक बने कलेक्टर, एसपी से लेकर जिलेभर के अधिकारी • विशाल रंगोली में साकार हुआ समावेशी और विकसित भारत का संकल्प, मानव श्रृंखला ने दिया एकता का संदेश • विकसित भारत के संकल्प के साथ सारंगढ़ में निकली सेवा ज्योति यात्रा

सौ रुपए की बचत से बदली अहिल्या निषाद की तकदीर, होटल चलाकर हर महीने कमा रहीं 24 हजार रुपए तक

On: October 10, 2026 1:57 PM

सौ रुपए की बचत से बदली अहिल्या निषाद की तकदीर, होटल चलाकर हर महीने कमा रहीं 24 हजार रुपए तक

बिहान योजना से मिली आत्मनिर्भरता की राह, एक लाख रुपए के ऋण से शुरू किया ‘निषाद होटल’, बनीं लखपति दीदी

सारंगढ़–बिलाईगढ़ –  कभी परिवार की सीमित आमदनी के बीच घर चलाने और बच्चों की पढ़ाई की चिंता करने वाली श्रीमती अहिल्या निषाद आज अपना होटल संचालित कर हर महीने 15 से 24 हजार रुपए तक की कमाई कर रही हैं। महज 100 रुपए की मासिक बचत से शुरू हुआ उनका सफर आज उन्हें लखपति दीदी की पहचान दिला चुका है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा की कहानी–कहानी बदलाव की’ में उनकी सफलता सामने आई है।
सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिलाईगढ़ (अ) निवासी श्रीमती अहिल्या निषाद के पति श्री किर्तीलाल निषाद हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के कारण पहले घरेलू जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयां आती थीं। इसी बीच 15 मार्च 2018 को वे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना के अंतर्गत लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं और प्रतिमाह 100 रुपए की बचत शुरू की।

समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने बैंक से एक लाख रुपए का ऋण लेकर गांव की मुख्य सड़क पर ‘निषाद होटल’ के नाम से समोसा, वड़ा और नाश्ते की दुकान शुरू की। मेहनत और लगन से उनका व्यवसाय आगे बढ़ा। वर्तमान में होटल से प्रतिदिन लगभग 500 से 800 रुपए की आमदनी हो रही है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और बच्चों की पढ़ाई में भी सुधार आया है।
बिहान योजना से मिली आर्थिक सहायता और स्वयं की मेहनत से अहिल्या निषाद आज आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा, “मैं बिहान योजना को दिल से धन्यवाद देती हूं।”

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

●मोबाइल: +91 83494 87898
●ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Webnow Solutions