BREAKING NEWS
• अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक ने सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में संभाला कार्यभार • सेवा ज्योति यात्रा और ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ विशाल रंगोली से सजेगा खेलभांठा मैदान • सड़क दुर्घटना पीड़ितों के उपचार में सहारा बनेगी पीएम राहत योजना • सारंगढ़ में खेल और शिक्षा को मिली नई सौगात, सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और डाइट कॉलेज की घोषणा • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने सारंगढ़ पहुंचे शिक्षा एवं प्रभारी मंत्री

अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक ने सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में संभाला कार्यभार

On: October 6, 2026 12:08 PM

अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक ने सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में संभाला कार्यभार

कलेक्टर से की भेंट, प्रशासनिक कार्यों के संबंध में प्राप्त किए आवश्यक दिशा-निर्देश

समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों से हुए परिचित, विभिन्न जिलों में प्रशासनिक सेवा का है व्यापक अनुभव

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 06 अक्टूबर 2026। अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में पदभार ग्रहण कर लिया है। वर्ष 2013 बैच के अधिकारी  कौशिक को विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव है। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर उन्होंने कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू से भेंट कर अपनी उपस्थिति दी। कलेक्टर श्रीमती साहू ने उनका स्वागत करते हुए जिले की प्रशासनिक प्राथमिकताओं एवं विभिन्न विभागीय कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपर कलेक्टर श्री कौशिक समय-सीमा की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों, डिप्टी कलेक्टरों एवं जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले में संचालित शासकीय योजनाओं एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी ली।

कई जिलों में सेवाओं का अनुभव, पांच वर्ष अनुसूचित क्षेत्र में रहे पदस्थ

अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक की सारंगढ़–बिलाईगढ़ में पदस्थापना से पूर्व नारायणपुर, कबीरधाम, बस्तर, राजनांदगांव, धमतरी और बालोद जिले में पदस्थापना रही है। अपने प्रशासनिक सेवाकाल के दौरान उन्होंने करीब पांच वर्ष अनुसूचित क्षेत्रों में भी सेवाएं दी हैं। विभिन्न भौगोलिक एवं प्रशासनिक परिस्थितियों वाले जिलों में कार्य करने का उनका अनुभव सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उपयोगी होगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

●मोबाइल: +91 83494 87898
●ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Webnow Solutions