×

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

पावर न्यूज़ (आवाज़ जनता की) की ओर से आप सभी देशवासियों को 15 अगस्त की ढेरों बधाई।

BREAKING NEWS
जनदर्शन में कलेक्टर और एसपी ने सुने लोगों की फरियाद 2 करोड़ 6 लाख से जिले के 48 स्कूलों में बनेंगे बालिका शौचालय मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को बढ़ावा’ भव्य तिरंगा पदयात्रा सरसीवा से झुमका ग्राम पंचायत पंडरीपानी में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

On: August 15, 2026 1:51 PM

सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

धोबनी ( सरसीवा ) – सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत सोहागपुर के सरपंच प्रतिनिधि कमलेश साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के दौरान विद्यालय परिसर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह और उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय भावना का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। बच्चों ने आजादी के पर्व को पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाया।


ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के साथ पूरे सोहागपुर ग्राम में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। गलियों में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और देशभक्ति के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। ग्रामवासियों ने भी प्रभात फेरी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए अपना सहयोग प्रदान किया।
स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर विद्यालय समिति से चितरंजन साहू, शोभाराम साहू, खुलाशा राम साहू, कृष्ण किंकर साहू, दूधनाथ साहू, नवरत्न पटेल, हीरालाल पटेल, कार्तिक कुर्रे, सुरीत लहरें एवं काशी पटेल उपस्थित रहे।

वहीं विद्यालय परिवार से प्रधानाचार्य प्रहलाद साहू, शशि प्रभा तिवारी, हेमलता साहू, प्रीति पटेल, तुलसी साहू, प्रिया जांगड़े, सीमा भारद्वाज, जयमनी, हीना पटेल, कृष्णा पटेल एवं मुकेश पटेल सहित विद्यालय के समस्त आचार्य, दीदी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने बच्चों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों के सहयोग से यादगार और गौरवपूर्ण बन गया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

मोबाइल: +91 83494 87898
ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Webnow Solutions