×

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

पावर न्यूज़ (आवाज़ जनता की) की ओर से आप सभी देशवासियों को 15 अगस्त की ढेरों बधाई।

BREAKING NEWS
जनदर्शन में कलेक्टर और एसपी ने सुने लोगों की फरियाद 2 करोड़ 6 लाख से जिले के 48 स्कूलों में बनेंगे बालिका शौचालय मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को बढ़ावा’ भव्य तिरंगा पदयात्रा सरसीवा से झुमका ग्राम पंचायत पंडरीपानी में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

सारंगढ़ में स्वतंत्रता दौड़ सम्पन्न, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा

On: August 14, 2026 1:19 PM

सारंगढ़ में स्वतंत्रता दौड़ सम्पन्न, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता पर्व पर जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ में जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, खिलाड़ी, पत्रकार और लगभग एक हजार स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रातः 7 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर से प्रारंभ हुई स्वतंत्रता दौड़ खेलभाठा मैदान में समापन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए तिरंगा शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने देश के सम्मान एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। इस अवसर पर खेल विभाग द्वारा बच्चों को नाश्ता दिया गया।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज सुबह दौड़ में आप सभी बच्चे तैयार होकर आये। आज मै भी बचपन के दिन याद की। अनुशासन और पढ़ाई जीवन में जरूरी है। आप सभी कुछ न कुछ खेल जरूर खेलें, आप सभी स्वस्थ रहें। एसपी सुनील शर्मा ने कहा कि स्वस्थ मन से स्वस्थ मस्तिष्क का निवास करता है। दौड़ की शुरुआत से बचपन में मेरे उन्नति में बढ़ोतरी हुई। फ़ास्ट फूड जहर के समान कार्य करता है, इसे खाने से परहेज करना चाहिए। सायबर क्राइम, ऑनलाइन सोशल मीडिया में यदि कोई कुछ भेजते हैं तो अनजान व्यक्ति से चैटिंग , फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करें। मोबाइल के रिल्स का हीरो नहीं होते है, रियल जिंदगी में देशभक्ति या अन्य कोई राष्ट्र सेवा करने वाला हीरो होता है। जीवन में फिटनेस और अनुशासन दोनों जीवन का बहुत जरूरी है।अपने करियर पर ध्यान दें, नाबालिग उम्र में शादी नहीं करें। नशा नहीं करने करें।
इस अवसर पर गणमान्य नागरिक ज्योति लाल पटेल और जय बानी ने कहा कि हमारा देश 2047 तक विकसित भारत बनाने की ओर लगातार काम कर रही है।

इस अवसर पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, एसपी सुनील शर्मा, जनप्रतिनिधि ज्योति लाल पटेल, मनोज जायसवाल, हरिनाथ खूंटे, भुवन मिश्रा, समीर सिंह ठाकुर, अविनाशपुरी गोस्वामी, जीवन रात्रे, गणमान्य नागरिक नत्थू केडिया, महेंद्र अग्रवाल, पत्रकार गोल्डी नायक, गोविन्द बरेठ, मिलन महंत सहित जिले के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

मोबाइल: +91 83494 87898
ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Webnow Solutions