Breaking News
छत्तीसगढ़पावर न्यूज़सारंगढ़-बिलाईगढ़

अधिकारियों को दिया गया 1076 सीएम हेल्पलाइन एंड सीएमएस का प्रशिक्षण 1076 officers were given training on CM Helpline and CMS.

समय सीमा में काम नहीं हुआ या परेशानी आ रही तो कर सकेंगे 1076 में शिकायत

अधिकारियों को दिया गया 1076 सीएम हेल्पलाइन एंड सीएमएस का प्रशिक्षण
1076 officers were given training on CM Helpline and CMS.

समय सीमा में काम नहीं हुआ या परेशानी आ रही तो कर सकेंगे 1076 में शिकायत

फील्ड अधिकारी से लेकर सचिव को सीएम कंट्रोल रूम में देना होगा 1076 में आए आवेदन का जवाब

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 जून 2026/सीएम हेल्पलाइन में नागरिकों के हक, पात्रता के बावजूद राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं हो रहा, उसे त्वरित रूप से निराकरण करने की मंशा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की है, जिसे आम आदमी तक पहुंचाने के लिए 1076 सीएम हेल्पलाइन प्रारम्भ की जा रही है। भविष्य में इसका शुभारम्भ के बाद कार्य प्रारम्भ होगा।

सीएम हेल्पलाइन में आवेदन पत्र देने के 4 माध्यम

सीएम हेल्पलाइन में आवेदन पत्र देने के 4 माध्यम है, इसमें 1076 डायल कॉल, पोर्टल, वाट्सअप पेज, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर शामिल है। इसमें जो आवेदन लिख नहीं पाते उनके लिए कॉल बैक करने का अनुरोध का भी विकल्प है, जिससे उनको कॉल बैक कर उनके आवेदन को दर्ज किया जाएगा।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में सुशासन एवं अभिसरण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियो का एवं ब्लॉक लेवल के अधिकारियों के लिए वीडियो कांफ्रेंस से सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली (सीएमएस) के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण अनुराग दीवान के द्वारा दिया गया। उन्होंने जानकारी दी कि सीएम हेल्पलाइन त्वरित शिकायत निवारण हेतु एकीकृत मंच है तथा यह गुड गवर्नेंस की दिशा में राज्य शासन का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से नागरिकों की शिकायतों, सुझावों एवं समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन प्रणाली पाँच प्रमुख स्तंभों शिकायत ट्रैकिंग, समयबद्ध निवारण, नागरिक फीडबैक, पारदर्शिता एवं जवाबदेही तथा कुशल निगरानी पर आधारित है। प्रत्येक दर्ज शिकायत को 12 अंकों का विशिष्ट टोकन क्रमांक प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से शिकायतकर्ता हर चरण में अपनी शिकायत की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेगा।

प्रशिक्षकों द्वारा शिकायत श्रेणी (कंप्लेंट कैटेगरी) की अवधारणा को विस्तार से समझाया गया। प्रत्येक श्रेणी के लिए विभाग द्वारा एल-1 से एल-4 तक के अधिकारियों की पदनामवार मैपिंग की गई है। शिकायत निवारण हेतु निर्धारित समय-सीमा के अनुसार समय-सीमा निर्धारित की गई है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायत का निराकरण नहीं होने पर शिकायत स्वतः अगले उच्च स्तर पर पहुंच जाएगी।

नागरिकों की सुविधा हेतु शिकायत दर्ज कराने के विभिन्न माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें 1076 हेल्पलाइन नंबर, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप, जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। नागरिकों की और अधिक सुविधा हेतु सीएम हेल्पलाइन 1076 मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर एवं एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। प्रशिक्षण में पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने, स्थिति जांचने, फीडबैक देने की प्रक्रिया, अधिकारियों को लॉगिन प्रक्रिया, प्रोफाइल अपडेट, डैशबोर्ड संचालन, लंबित शिकायतों की समीक्षा, समाधान विकल्प चयन एवं प्रतिवेदन (एटीआर) अपलोड के बारे में विस्तृत से बताया गया। फील्ड अधिकारी से सचिव को सीएम कंट्रोल रूम में 1076 में आए आवेदन का जवाब देना होगा। प्रशिक्षकों द्वारा सवालों, शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

Back to top button