BREAKING NEWS
• राज्य प्रशासनिक सेवा की पीएससी प्रतियोगी परीक्षा के लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग • बिलाईगढ़ में प्रत्येक सोमवार दोपहर 12 बजे होगा जनदर्शन • लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान के तहत सारंगढ़ में निकली जिला स्तरीय पदयात्रा • छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की 21 प्रस्तुतियों से सजा राज्योत्सव का मंच • 2 नवंबर को खेलभांठा मैदान में शाम 4 बजे से होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

बिलाईगढ़ में प्रत्येक सोमवार दोपहर 12 बजे होगा जनदर्शन

On: November 4, 2026 9:20 AM

बिलाईगढ़ में प्रत्येक सोमवार दोपहर 12 बजे होगा जनदर्शन

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कार्यालय में होगी आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई

सारंगढ़–बिलाईगढ – आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा प्रशासन और जनता के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से बिलाईगढ़ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय में प्रत्येक सोमवार जनदर्शन आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार जनदर्शन दोपहर 12 बजे से होगा। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बिलाईगढ़ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

जनदर्शन में नागरिक अपनी समस्याएं और शिकायतें संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। सुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों पर विभागीय अधिकारी आवश्यक परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण की कार्रवाई करेंगे। इससे नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और मामलों पर समन्वित रूप से कार्रवाई की जा सकेगी।

निर्देश के पालन में पुलिस, लोक निर्माण, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पंचायत, राजस्व, नगरीय निकाय, वन, शिक्षा, खाद्य, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य, श्रम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जनदर्शन में उपस्थित रहने कहा गया है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनने और प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

●मोबाइल: +91 83494 87898
●ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Yashvant Digital Solutions