BREAKING NEWS
सड़क के इंतजार में कोठीखोल गांव, आज भी मूलभूत सुविधाओं से दूर ग्रामीण राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ में विभिन्न भवनो का किया लोकार्पण भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, 20 अगस्त के संभागीय कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला किसान मोर्चा की बैठक संपन्न बाढ़ अलर्ट जारी : कभी भी खुल सकता है कोरबा के बांगो डेम का गेट

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

On: August 7, 2026 3:04 PM

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित
Chief Minister Vishnu Deo Sai transferred the 30th installment of the Mahtari Vandan Yojana directly into the bank accounts of women beneficiaries.

रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले मिला महतारी वंदन योजना का उपहार

पुष्पा यादव ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का जताया आभार

बलौदाबाजाऱ,7 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि प्रदेश की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम गुडेलिया निवासी  पुष्पा यादव भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि योजना प्रारंभ होने के बाद उन्होंने आवेदन किया था और तब से प्रत्येक माह समय पर उनके बैंक खाते में एक हजार रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। इस नियमित सहायता से वे अपनी आवश्यकताओं के साथ-साथ परिवार के छोटे-छोटे खर्च भी आसानी से पूरा कर पा रही हैं।

शपुष्पा यादव ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन से पहले 30वीं किश्त की राशि मिलने से उनकी खुशी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इस राशि से वे अपने भाई के लिए राखी और उपहार खरीदेंगी तथा पूरे परिवार के साथ हर्षोल्लास से रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगी। उनके अनुसार समय पर मिली यह राशि त्योहार की तैयारियों में बहुत सहायक साबित हुई है।

उन्होंने कहा, “रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस पावन अवसर से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलना हमारे लिए किसी उपहार से कम नहीं है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश की माताओं और बहनों का जिस संवेदनशीलता के साथ ध्यान रख रहे हैं, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। महतारी वंदन योजना ने हमें आर्थिक संबल देने के साथ आत्मविश्वास भी दिया है।”
क्रमांक /32

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

मोबाइल: +91 83494 87898
ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Webnow Solutions