BREAKING NEWS
• 20 रुपये के वार्षिक बीमे ने दिया 2 लाख का संबल, लक्की पटेल अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे • जिले में 15 नवंबर से 104 केंद्रों पर होगी धान खरीदी, तैयारियां अंतिम चरण में • 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दिव्य ज्योति कलश रथ का धोबनी में भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना • बिटिया वर्क @ अभियान के तहत 20 छात्राओं ने किया कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण • राज्य शासन की डिजिटल समावेशन की सोच को मिला बल, सहसपानी में बीएसएनएल का 4जी टावर ऑन एयर

20 रुपये के वार्षिक बीमे ने दिया 2 लाख का संबल, लक्की पटेल अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे

On: November 12, 2026 1:11 PM

20 रुपये के वार्षिक बीमे ने दिया 2 लाख का संबल, लक्की पटेल अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे

सड़क दुर्घटना में पिता को खोने के बाद प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से मिली सहायता; बिलासपुर में कर रहे हैं सीजीपीएससी की तैयारी

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 12 नवंबर 2026। पिता को खोने के बाद परिवार पर आए कठिन समय में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मिली सहायता राशि लक्की पटेल की पढ़ाई जारी रखने में मददगार होगी। ग्राम सालर, छोटे परसदा निवासी स्वर्गीय श्याम कुमार पटेल ने ग्रामीण बैंक सालार के माध्यम से इस योजना में 20 रुपये का वार्षिक प्रीमियम जमा कर बीमा कराया था। 9 सितंबर 2026 को सड़क दुर्घटना में उनकी आकस्मिक मृत्यु के बाद योजना के तहत दावा प्रस्तुत किया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने पर दावा स्वीकृत हुआ और उनके उत्तराधिकारी लक्की पटेल को 2 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।

गुरुवार को कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू एवं ग्रामीण बैंक सालार के माध्यम से लक्की पटेल को चेक सौंपा गया। लक्की वर्तमान में बिलासपुर में रहकर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कठिन परिस्थिति में मिली राशि से उन्हें पढ़ाई का खर्च उठाने और अपनी तैयारी जारी रखने में सहायता मिलेगी। वे इस राशि का उपयोग अपनी पढ़ाई में करेंगे।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत निर्धारित पात्रता और शर्तों के अनुसार दुर्घटना में बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति अथवा वैध उत्तराधिकारी को 2 लाख रुपये की बीमा राशि दी जाती है। इस योजना में वार्षिक प्रीमियम 20 रुपये है। श्याम कुमार पटेल द्वारा कराए गए बीमे के आधार पर उनके उत्तराधिकारी को सहायता राशि का भुगतान किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी, सारंगढ़ जनपद पंचायत सीईओ श्री राधेश्याम नायक तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

●मोबाइल: +91 83494 87898
●ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Yashvant Digital Solutions