मोहतरा से मुड़ीहीघाटी तक 474.87 लाख की सड़क निर्माण का भूमिपूजन

मोहतरा से मुड़ीहीघाटी तक 474.87 लाख की सड़क निर्माण का भूमिपूजन
धोबनी – ( सरसीवा ) बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए मोहतरा (न) से मुड़ीहीघाटी तक 3.40 किलोमीटर लंबी डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन ग्राम मोहतरा (न) में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस निर्माण कार्य की कुल लागत 474.87 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जिसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उनके प्रयासों से इस सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
इस सड़क के निर्माण से महासमुंद के सीमावर्ती गांव बूटीपाली, हेडसपाली और साजापाली के व्यवसायियों, विद्यार्थियों एवं आमजन को भी बड़ा लाभ मिलेगा। आवागमन सुगम होने के साथ-साथ आने-जाने में समय की बचत होगी, जिससे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर सारसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भीषम प्रसाद साहू, जनपद सदस्य सुकुल लहरें, जनपद सदस्य सुनीति साहू, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, सरपंच उदित राम साहू (घरजरा), सरपंच चन्दन प्रधान (हरदी), सरपंच प्रतिनिधि रायकोना, सरपंच नीतीश कुमार चौहान (मोहतरा न), सचिव फ़िलेश जांगड़े, मिलन सिदार, सुरेश साहू, शोभाराम साहू, राजेश बाजपेयी, नरेश सिदार, श्याम लाल मिर्धी, पद्मन साहू, सेतु साहू, रोहित साहू, दुबे प्रसाद यादव, लक्की साहू सहित पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस विकास कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।