BREAKING NEWS
• एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे • अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट शुरू होने से सारंगढ़ की दौड़ से मिलेगी राहत, समय-पैसा और मेहनत की होगी बचत • दीपावली मिलन में सुभाष जालान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, प्रदेश की खुशहाली की कामना • आवास प्लस 2.0 के तहत जिले में 2,568 परिवारों को आवास स्वीकृत • धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती

दीपावली मिलन में सुभाष जालान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, प्रदेश की खुशहाली की कामना

On: November 19, 2026 12:47 PM

दीपावली मिलन में सुभाष जालान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, प्रदेश की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित समारोह में हुई आत्मीय भेंट, पुष्पगुच्छ भेंटकर दी दीपावली की शुभकामनाएं

सरसीवा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नवा रायपुर स्थित निज निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुभाष जालान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जालान ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान सुभाष जालान ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आत्मीयता के साथ बातचीत की।
दीपावली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान प्रदेश के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई।
दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सुभाष जालान की यह मुलाकात सौहार्द, आत्मीयता और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान का सुखद अवसर बनी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

●मोबाइल: +91 83494 87898
●ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Yashvant Digital Solutions