BREAKING NEWS
• लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान के तहत सारंगढ़ में निकली जिला स्तरीय पदयात्रा • छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की 21 प्रस्तुतियों से सजा राज्योत्सव का मंच • 2 नवंबर को खेलभांठा मैदान में शाम 4 बजे से होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम • बीमित किसान 72 घंटे के भीतर 14447 या व्हाट्सएप नंबर 7065514447 पर दें फसल क्षति की सूचना • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी के पहले रकबे का भौतिक सत्यापन अटका, किसान चिंतित

लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान के तहत सारंगढ़ में निकली जिला स्तरीय पदयात्रा

On: November 3, 2026 2:19 PM

लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान के तहत सारंगढ़ में निकली जिला स्तरीय पदयात्रा

मंडी प्रांगण से भारत माता चौक होते हुए लक्ष्मीबाई चौक तक निकाली गई पदयात्रा, सांसद राधेश्याम राठिया सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – जिला मुख्यालय सारंगढ़ में आज लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


कार्यक्रम का शुभारंभ मंडी प्रांगण में अतिथियों के संबोधन के साथ हुआ। इसके पश्चात मंडी प्रांगण से पदयात्रा प्रारंभ होकर भारत माता चौक एवं शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लक्ष्मीबाई चौक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अभियान के उद्देश्य एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया, जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति लाल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे , सुभाष जालान , डॉ दिनेश जांगड़े , सहित जिले एवं विभिन्न मंडलों के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा

कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पदयात्रा में कार्यकर्ताओं की व्यापक सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं एवं संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया गया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment

Visitor
Today 0
Yesterday 0
Total Visitor 📊 0
×
लोड हो रहा है...
Power News Logo

powernewscg.com पर आपका स्वागत है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की हर सच्ची और काम की खबर को सबसे पहले और बिना किसी पक्षपात के आप तक पहुँचाना है। जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने और भरोसेमंद ख़बरों को जानने के लिए हमेशा हमारे साथ जुड़े रहें।

📍 ऑफिस पता

राम सीता चौक,धोबनी,वार्ड नं. - 10,
तहसील - सरसीवां,जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़,
राज्य - छत्तीसगढ़,पिनकोड - 493222

📞 संपर्क करें

●मोबाइल: +91 83494 87898
●ईमेल: Prahaladsahu781@gmail.com

© 2026 powernewscg.com. All Rights Reserved. | Designed & Developed by Yashvant Digital Solutions